फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The chants of Har Har Mahadev reverberated in the Shiva temples

Kannauj News: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Tue, 29 Jul 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 29 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The chants of Har Har Mahadev reverberated in the Shiva temples
कन्नौज। सावन माह के तीसरे सोमवार को इत्रनगरी भोले बाबा के जयकारों के गुंजायमान हो उठी। बाबा गौरीशंकर मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी कतार पूजा-अर्चना के लिए लग गई। महादेवी गंगा घाट पर रविवार शाम से ही शिवभक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। शिवभक्तों ने गंगाजल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक व पूजन अर्चन किया। भक्तों की भारी भीड़ के कारण पूरी इत्रनगरी शिवमय नजर आई।
विज्ञापन




शहर के शिवालयों से लेकर ग्रामीण इलाकों के भी शिव मंदिरों में भी बम-बम भोले के जयकारे गूंजे। कांवरियों की टोलियां शिव मंदिर पहुंचीं। जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से जयकारों और घंटों की गूंज से शहर का वातावरण शिवमय हो गया। भगवान शिव की आराधना करने के लिए मंदिरों में दिनभर आस्था की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

खासकर सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर और चौधरियापुर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की अधिक भीड़ दिखी, दिनभर मंदिर में घंटा और घड़ियाल गूंजते रहे। शहर के मनकामेशर, त्रिलोकीनाथ, चिंतामणि, मुक्तेश्वर व कलक्ट्रेट रोड स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर में देर रात तक पूजा अर्चना चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेवी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा जल लेकर शिवालयाें में जलाभिषेक के लिए जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। यहां सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed