{"_id":"b58e13ce8615f7ef199cb3161a0872bd","slug":"the-bodies-of-the-father-and-son-created-a-furore-come-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र के शव आते मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र के शव आते मचा कोहराम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में करंट की चपेट में आकर
विज्ञापन
पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव जैसे
ही गांव पहुंचे, परिवार में कोहराम मच गया।
सैकड़ों ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में दोनों को दफनाया। मुबीन अली (50) अपने पुत्र मुफीद अली (26) के साथ गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। पानी लगाते समय टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई थी। एक साथ पिता-पुत्रों की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातम छा गया।
मंगलवार को दोनों के शव जैसे ही घर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इस दौरान उनके यहां जुटी ग्रामीणों की भीड़ की भी आंखें नम थी। मुफीद की डेढ़ वर्ष पहले को शादी हुई थी। उसकी छह माह की एक पुत्री है। पति की मौत के गम में पत्नी मैनाज बानो की रो-रोकर बुरा हाल था।