फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The administration stopped the Bhim Army district president who was going to protest.

Kannauj News: प्रदर्शन करने जा रहे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने रोका

Tue, 05 May 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The administration stopped the Bhim Army district president who was going to protest.
कन्नौज। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने जा रहे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने नसरापुर गांव में रोक दिया। आंबेडकर प्रतिमा के पास कार की छत पर खड़े होकर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे कन्नौज-तिर्वा रोड पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता रॉय ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन



भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार का आरोप है कि उन्हें करणी सेना के कुछ लोगों से धमकियां मिल रहीं हैं। सौरिख थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने से वापस लौटते समय कुछ लोगों ने कार और बाइकों से पीछा किया और धमकियां दीं। वह सोमवार दोपहर समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट जा रहे थे। प्रशासन को भनक लगने पर नसरापुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा के सामने जिलाध्यक्ष को पुलिसकर्मियों ने कलक्ट्रेट जाने से रोक दिया। वह अपनी कार तिर्वा-कन्नौज रोड पर खड़ी कर उसकी छत पर चढ़ गए और मौके पर मौजूद समर्थकों व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने लगे। मौके पर पहुंची अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed