फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thar hits bike, two people including youth from Kannauj die

Kannauj News: थार ने बाइक को मारी टक्कर, कन्नौज के युवक समेत दो लोगों की मौत

Tue, 03 Dec 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Thar hits bike, two people including youth from Kannauj die
रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र के नांदल भवन के पास बेलगाम थार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। परिजन ने थार चालक के खिलाफ लापरवाही और तेजी से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रोहतक के पहरावर निवासी शिवकुमार (66) बोहर गांव में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। प्रेम (54) ने उनसे बाइक पर लिफ्ट मांगी। बुजुर्ग ने प्रेम को बाइक पर बैठा लिया और आगे बढ़ गए। नांदल भवन के पास पीछे से तेज रफ्तार आई थार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और प्रेम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रेम यूपी के कन्नौज के इजलपुर गांव के रहने वाले थे। पीजीआईएमएस में इलाज के दौरान शिवकुमार ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed