फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   thaana prabhaaree ko nahin pata, kitane hain chaukeedaar

थाना प्रभारी को नहीं पता, कितने हैं चौकीदार

Fri, 22 Feb 2019 12:18 AM IST
kananuj Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 22 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
thaana prabhaaree ko nahin pata, kitane hain chaukeedaar
थाने का निरीक्षण करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : amarujala
 निरीक्षण के दौरान एसपी के सामने थाने में लापरवाही सामने आई। जनसंख्या पूछने पर दरोगा ने उन्हें क्षेत्र में आठ विधानसभाएं बताकर चौंका दिया। वहीं थानाक्षेत्र में कितने चौकीदार तैनात हैं, इसकी जानकारी थाना प्रभारी से लेकर लिपिक तक नहीं दे सके। इससे एसपी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


गुरुवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने इंदरगढ़ थाने का निरीक्षण किया। मालखाना, हवालात, कार्यालय देखने के बाद उन्होंने उप निरीक्षकों से कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी लेना शुरू किया। एक उप निरीक्षक ने हर किसी को चौंका दिया। एसपी ने दरोगा से हल्का क्षेत्र की जनसंख्या पूछी तो बताया कि उसके हल्का क्षेत्र में आठ विधानसभा हैं। दरोगा सही जवाब नहीं दे सके तो एक उप निरीक्षक ने विधानसभा नहीं ग्रामसभा होने की बात कही। एसपी ने थाना प्रभारी सुजीत वर्मा से चौकीदारों की संख्या पूछी तो वह जवाब नहीं दे सके। थाने में तैनात लिपिक भी चौकीदारों की  स्पष्ट संख्या नहीं बता सके। इससे एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने फटकार लगा दी। एसपी ने चौकीदारों से उनकी समस्याएं पूछीं। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed