फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tenth victory of truth triumph

सत्य की विजय का प्रतीक विजय दशमी

Sun, 18 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 18 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tenth victory of truth triumph

हंस लोक जन कल्याण समिति की ओर से पश्चिमी बाईपास

विज्ञापन
स्थित कैलाश मार्केट में आयोजित सत्संग में प्रमुख अध्यात्म विचारक मिथिलेश सिंह ने कहा कि विजय दशमी 10 इंद्रियों पर विजय का, असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है।

कहा कि विजयदशमी अन्याय पर न्याय तथा दुराचार पर सदाचार की विजय का, दुष्कर्मों पर सत्कर्मों, भोग पर योग पर शिवत्व का पर्व है। शिव शक्ति का समावेश, सभी जीव आत्माओं में विद्यमान है। संत तुलसीदास जी ने कहा भी हर-हर महादेव आत्मा के रूप में विराजमान हैं। उन्हीं की आराधना कर जीव अपना कल्याण कर लेता है।

राधेश्याम ने कहा कि जब तक जीवात्मा मानव चोला पाकर सद्गुरु की शरण में नहीं जाएगा परमात्मा को नहीं पा सकेगा। रामजीत सक्सेना ने भजन गाकर शिवशक्ति की महिमा का वर्णन किया। रामसनेही लाल शर्मा के संचालन में हुए सत्संग में उर्मिल ादेवी उर्फ गुड्डो ने नवरात्र के भजन गाए। महिपाल सिंह, रामचंद्र, रूपलाल एवं बाबा जिलेदार ने भजन पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed