{"_id":"608aeed28ebc3e8d2e1b6f93","slug":"ten-dead-including-retired-subedar-major-and-congress-leader-kannauj-news-knp6260013135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त सूबेदार, मेजर व कांग्रेसी नेता सहित दस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त सूबेदार, मेजर व कांग्रेसी नेता सहित दस की मौत
विज्ञापन
नगर में खांसी, बुखार व शरीर में ऑक्सीजन की कमी से भी मौतें हो रही हैं। गुरुवार को सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर व कांग्रेसी नेता सहित दस लोगों ने दम तोड़ दिया।
आवास विकास कालोनी निवासी भाजपा नेता वीर सिंह चौहान के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रघुनंदन सिंह की सौ शय्या चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह खांसी, जुकाम व सांस की बीमारी से पीड़ित थे।
इसी तरह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अतिराजपुर गांव निवासी रामदास मिश्रा (80) का बुखार के चलते निधन हो गया। दीपकपुर रोड निवासी अनारकली (65) की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। मोहल्ला सराफान निवासी इंद्रा शुक्ला की पुत्री टिंकी (48) मिश्रा खांसी, जुकाम व सांस की बीमारी से पीड़ित थी।
विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में उपचार के बाद वह घर वापस आ गई, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अकबरपुर गांव रामदास (82) खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ग्राम सराय सुंदर निवासी राजाराम दुबे (72) भी बुखार व सांस की बीमारी से पीड़ित थे।
सौ शय्या अस्पताल में मौत हो गई। बहबलपुर गांव मंजू शाक्य (55) खांसी, जुकाम, बुखार व ऑक्सीजन की कमी के चलते उपचार के लिए परिजन इटावा ले गए। इटावा में ऑक्सीजन न मिलने पर मैनपुरी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मोहल्ला कस्सावान निवासी जैबुन (82) खांसी व सांस की बीमारी से पीड़ित थी।
घर पर ही उनकी मौत हो गई। सौरिख के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विद्याधर त्रिवेदी (92) की भी बुखार से मौत हो गई। कल्यानपुर गांव निवासी सियादेवी (92) खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थी। बीमारी के चलते घर पर ही उनका निधन हो गया।