फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tempo overturned due to collision with unknown vehicle, farmer died

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, किसान की मौत

Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned due to collision with unknown vehicle, farmer died
फोटो 08सीएचबीपी57: घायल अनुज प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। शहर से सवारियां लेकर बेवर जा रहे टेंपो में सिंहपुर गांव के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना बेवर के ग्राम नेकामऊ निवासी अनुज प्रताप सिंह (27) खुद का टेंपो चलाता है। छिबरामऊ और बेवर के बीच में सवारियां ढोता है। शुक्रवार को टेंपो में सवारियां बैठाकर बेवर जा रहा था। इसी दौरान सिंहपुर गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना से चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में ग्राम हुसेपुर निवासी हाकिम सिंह (55) उनकी पत्नी फूल श्री (52), ग्राम नगला भगू निवासी बादाम सिंह (48), ग्राम सलेमपुर थाना मोहम्मदाबाद निवासी राधा किशन (65) , विमला देवी (70), ग्राम हुसेपुर निवासी माया दीक्षित (18) सवार थे। चालक अनुज प्रताप समेत सभी सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान राधा किशन की मौत हो गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में विमला और बादाम सिंह को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि राधाकिशन खेती करता था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

राधाकिशन खेती करता था। परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। गुरुवार को वह अपनी बड़ी बेटी सुनीता के घर छिबरामऊ मिलने गया था। शुक्रवार को दामाद राजीव दुबे ने उन्हें घर वापस जाने के लिए छिबरामऊ से टेंपो में बैठाया था, लेकिन कोई नहीं जानता था कि यह राधाकिशन का आखिरी सफर होगा।

फोटो 08सीएचबीपी59: मान्या दीक्षित। संवाद

फोटो 08सीएचबीपी59: मान्या दीक्षित। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

फोटो 08सीएचबीपी54: सौ शैय्या अस्पताल में गमगीन बैठे मृतक राधाकिशन के परिजन। संवाद

फोटो 08सीएचबीपी54: सौ शैय्या अस्पताल में गमगीन बैठे मृतक राधाकिशन के परिजन। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

फोटो 08सीएचबीपी55: घायल फूलश्री। संवाद

फोटो 08सीएचबीपी55: घायल फूलश्री। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed