फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenage girl exploited on pretext of marriage, left at railway station

Kannauj News: शादी का झांसा देकर किशोरी का किया शोषण, रेलवे स्टेशन पर छोड़ा

Tue, 05 Aug 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 05 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl exploited on pretext of marriage, left at railway station
गुरसहायगंज। किशोरी को शादी का झांसा देकर दो युवकों ने शारीरिक शोषण किया और रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को इब्राहिमपुर निवासी दो युवक बहलाकर अपने साथ ले गए। युवकों ने शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण किया और फिर उसे रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़कर फरार हो गए। पिता ने आरोप लगाया कि दोनों युवक पहले से उसकी पुत्री के संपर्क में थे और साजिश कर पुत्री को बुलाया था। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed