फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teen trenen nirast, bhatake yaatree

तीन ट्रेनें निरस्त, भटके यात्री

Sun, 18 Aug 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
teen trenen nirast, bhatake yaatree
कन्नौज। कन्नौज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेनों के निरस्त हो जाने से यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। कन्नौज से चढ़ने वाले तमाम यात्रियों का रिजर्वेशन होने के कारण यात्रा निरस्त करनी पड़ी। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि जयपुर में ट्रैक पर कार्य होने की वजह से यह ट्रेनें निरस्त हुई हैं।
विज्ञापन

कन्नौज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। यह सभी ट्रेनें साप्ताहिक हैं। कन्नौज से इन ट्रेनों से तमाम यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा लोगों के रिजर्वेशन भी रहते हैं। ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतें हुईं। इज्जतनगर डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर में इंटरलाकिंग सहित अन्य कार्य होने की वजह से ट्रेन निरस्त हुई हैं। उनका कहना था कि यह ट्रेनें उनके डिवीजन की नहीं हैं। उनके डिवीजन की कोई ट्रेन निरस्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed