फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teen aur korona mareej theek, aspataal se milee chhuttee

तीन और कोरोना मरीज ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

Sat, 23 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
teen aur korona mareej theek, aspataal se milee chhuttee
तिर्वा(कन्नौज)। सीएचसी में बने कोविड-19 हास्पिटल से तीन और कोरोना मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इनकी रिपोर्ट गुरुवार रात को निगेटिव आई थी। घर भेजे गए मरीजों में दो औरैया और एक कन्नौज का है। चिकित्सकों और डॉक्टरों ने ताली बजाकर विदाई दी। उधर, मेडिकल कालेज में 375 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। 11 पुलिसकर्मियों समेत 26 लोगों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

तिर्वा सीएचसी में बने कोविड-19 अस्पताल में 14 दिन से औरैया के दो और कन्नौज के छिबरामऊ के एक मरीज का उपचार चल रहा था। इन सभी की गुरुवार रात को निगेटिव रिपोर्ट आई है। अस्पताल प्रशासन ने इन्हें छुट्टी दे दी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में मंडल के 30 मरीज भर्ती थे। तीन को आज घर भेज दिया गया। अब 27 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के कई गांवों में प्रवासी मजदूर पहुंचे हैं। गैर प्रांतों और जनपदों से आए प्रवासियों को ग्रामीणों ने गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। ग्रामीणों ने इन्हें जांच कराने के बाद आने की हिदायत दी। इससे शुक्रवार की सुबह जांच कराने के लिए मेडिकल कालेज में प्रवासी मजदूरों की भीड़ लग गई। मेडिकल कालेज में इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। 11 पुलिसकर्मियों समेत 26 लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज में 375 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई है। 26 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 11 पुलिसकर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed