फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teen aspataalon mein bana korona saimpal kalekshan sentar

तीन अस्पतालों में बना कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर

Sat, 11 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
teen aspataalon mein bana korona saimpal kalekshan sentar
जिला अस्पताल में बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज और सौ शय्या अस्पताल में कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। जुकाम, बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल और 100 शय्या छिबरामऊ को कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। तीनों अस्पतालों में सैंपल लेने वाली टीमों का गठन कर दिया गया है। जिन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, उनकी रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन

आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह गांव में बाहर से आए लोगों को जांच कराने के लिए जागरूक करें। अगर बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत है तो तत्काल जांच करा लें। किसी में कोरोना के लक्षण हुए तो पूरा परिवार संक्रमित हो सकता है।
विज्ञापन

14 दिन क्वारंटीन वार्ड में रहने वाले जाएंगे घर
बाहरी प्रांतों से गांव में आए लोगों को 14 दिन तक स्कूलों में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में रखने के बाद दोबारा जांच होगी। कोरोना के लक्षण न मिलने पर घर भेज दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि क्वारंटीन वार्ड में रहने वालों की पहले जांच होगी। इसके बाद घर जाने की इजाजत दी जाएगी। इन्हें कुछ दिन तक खुद को सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed