फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tears welling up and went through the night

आंसू छलकते रहे और गुजर गई रात

Sat, 25 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 25 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tears welling up and went through the night
अगलगी के बाद सामान ढूंढती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

थाना तालग्राम के बेहटा में आग की घटना से बेघर हुए लोग सारी रात आसमान को निहारते रहें। रातभर आंसू छलते रहे। वहीं, दूसरे दिन भी भूसों से आग सुलगती रही। आग के मलबे में एक बकरी मरी मिली है। प्रशासन की ओर से पीड़ित राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को बेहटा गांव में आग लगने से 10 परिवार बर्बाद हो गए थे। पीड़ित परिवार के कृपाल सिंह की बकरी मरी मिली है। वहीं, सोनपाल, जयपाल, श्रीकृष्ण, दिलीप, प्रेम नारायण, सुरेंद्र, सरमन, रामविलास व श्रीपाल को गांव के कोटेदार की ओर से गेहूं, चावल उपलब्ध करा दिया है, लेकिन किसी पीड़ित के घर मेें चूल्हा नहीं जला है। सभी घरों के बाहर खुले आसमान के नीचे रात-दिन बिताने को मजबूर हैं। कुछ महिलाएं जले सामान में अपना बचा सामान खोजती नजर आईं।
विज्ञापन


हैंडपंप भी दे गया दगा
बेहटा के बाथम मोहल्ले में लगा एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप आग बुझाने के प्रयास में खराब हो गया। आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं है। इसके साथ ही ग्रामीणों को अब पानी की किल्लत हो रही है। ग्रामीण रामविलास, सुरेंद्र, प्रमोद, महेश, गीता, संगीता बताते हैं कि उन्होंने मोहल्ले के लिए कई हैंडपंपों की मांग की, लेकिन अभी तक इस मोहल्ले में एक ही हैंडपंप लगा है। अब वह भी खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी धधकती रही आग
सुरेंद्र व सरमन के मकान में भूसे से दूसरे दिन भी आग धधकती रही। ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी धधक रहे भूसे में पानी डाल आग को शांत किया और भूसे को घर से निकालकर खेत में लगा दिया।

अब कैसे पीले होंगे हाथ
आग से तबाह हुए प्रेम नारायण व सरमन के सामने बेटियों की शादी का संकट खड़ा हो गया है। प्रेम नारायण की पुत्री रुक्मिणी की जून की तारीख तय है। वहीं सरमन की पुत्री सुनैना की शादी तय हो गई है। तारीख निकलना बांकी है। दोनों शादी वाले परिवारों में भी गम का माहौल है।


24 घंटे बीते, नहीं मिली राहत
आग की घटना का शिकार हुए 10 परिवारों को 24 घंटे बीतने के बाद भी आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है। लेखपाल भारत सिंह बताते हैं कि क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। लेकिन चुनावी आचार संहिता के कारण आर्थिक सहायता मार्च के बाद ही उपलब्ध हो सकेगी। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पूनम भदौरिया, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह व राजेश भदौरिया ने गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और मोहल्ले में एक हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया है। आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed