{"_id":"64bac6fd9a4ba672720ff7d4","slug":"taziya-will-be-taken-from-the-prescribed-route-dj-will-not-play-kannauj-news-c-214-1-knj1003-806-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे ताजिए, नहीं बजेगा डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे ताजिए, नहीं बजेगा डीजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। कोतवाली में मोहर्रम को लेकर सीओ ने मातहतों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ताजिए निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे और इसमें डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।
शुक्रवार को कोतवाली में हुई बैठक में सीओ दीपक दुबे ने कहा कि त्योहारों पर अराजकतत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा छिबरामऊ व सौरिख थाने में तीन इनामी हैं। इन ईनामी के अलावा वारंटियों की तलाश में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने छिबरामऊ, सौरिख व विशुनगढ़ थाने में लंबित लगभग 150 विवेचनाओं को जल्द ही निपटाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में सौरिख के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, निरीक्षक राधेश्याम, मंडी चौकी इंचार्ज रॉबिन सिंह, अंकिता तिवारी व जमाल खां भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --