{"_id":"58f3b4884f1c1b1a74470c13","slug":"tanker-container-22-injured-by-bus-of-baramati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की बस से भिड़े टैंकर-कंटेनर, 22 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की बस से भिड़े टैंकर-कंटेनर, 22 घायल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बस व टैंकर की टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के गांव जुन्हैता से कानपुर के शिवराजपुर जा रही बारातियों से भरी बस जीटी रोड पर मानीमऊ में सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में सामने से टैंकर ने तो पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में 22 बाराती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जुन्हैता निवासी शिव राठौर पुत्र रामवीर की शादी शिवराजपुर कानपुर नगर निवासी राजेंद्र की पुत्री अनुराधा के साथ तय थी। रविवार दोपहर शिव राठौर के घर से बस से बारात वाया कन्नौज रवाना हुई। शाम को मानीमऊ में मित्रसेनपुर के सामने जीटी रोड पर कानपुर की ओर से तेज गति में आ रहे टैंकर ने बस में टक्कर मार दी। बस के पीछे चल रहे कंटेनर ने भी अनियंत्रित होकर पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 22 बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर चीख-पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुुंच गए और बस में फंसे घायल बारातियों को बाहर निकाला। खबर लगते ही कानपुर नगर की बिल्हौर कोतवाली पुलिस और कन्नौज पुलिस पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जीटी रोड पर दोनों ओर से लगे भीषण जाम को खुलवाया। कार से पहुंचे दूल्हा शिव राठौर और उसके परिवार के लोगों ने घायल बारातियों का हालचाल लेने के बाद शिवराजपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन