फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Talgram will form the first Board of Forensic Lab

तालग्राम में बनेगी मंडल की पहली फोरेंसिक लैब

Mon, 06 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 06 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Talgram will form the first Board of Forensic Lab
तालग्राम क्षेत्र में चिह्नित भूमि जहां बनेगी विधि विज्ञान प्रयोगशाला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडल की पहली फोरेंसिक लैब तालग्राम में बनाई जाएगी। शासन ने बजट स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी सौंपी है। संस्था को एक करोड़ रुपये का भी बजट पारित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रयोगशाला में काम करने वाले गैर तकनीकी और तकनीकी सहायकों के पद भी सृजित कर दिए गए हैं। जिले के तालग्राम क्षेत्र में बीते वर्ष करीब 25 एकड़ भूमि पर कानपुर मंडल की एक मात्र विधि विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास तालग्राम क्षेत्र में भूमि चिह्नित की गई थी। अब प्रयोगशाला भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विधि विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण कराने के लिए शासन ने राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी  सौंपी है। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया गया है। इस प्रयोगशाला में मंडल के जनपदों के अलावा आसपास के जनपदों से भी अपराध संबंधी जांचे की जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक जांचे करवाने के लिए पुलिस को लखनऊ, आगरा जाना पड़ता था। रिपोर्ट आने में महीनों की समय लग जाते थे। प्रयोगशाला के तैयार हो जाने से मंडल के सभी जनपद इसी प्रयोगशाला में विसरा सहित अन्य जांचें करा सकेंगे। निर्माण कार्य जल्द शुरू हो इसको लेकर जिले के पुलिस अधिकारी प्रयोगशाला के विभागीय अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने लगे हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि भूमि चिह्नित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था शासन से मिले बजट से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डायरेक्टर श्यामबिहारी उपाध्याय से संपर्क कर प्रगति के बारे में जानकारी ली।


एसपी ने बताया कि भवन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डायरेक्टर स्तर से लिखा पढ़ी शुरू कर दी गई है। इस विधि विज्ञान प्रयोगशाला में तकनीकी सहायक के 146 और गैर तकनीकी सहायक के 42 पद सृजित कि ए गए है। जैसे ही निर्माण कार्य पूर्ण होगा तभी इसके बाद अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed