फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Talgram dominates in district level sports competition

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तालग्राम का दबदबा

Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Talgram dominates in district level sports competition
बच्चों को खेल के नियमों का पालन करने की शपथ दिलातीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के खेल मैदान पर आयोजित परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन तालग्राम ब्लाक के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पनगवां तालग्राम के अरुण कुमार प्रथम, बिर्रा छिबरामऊ के विजय कुमार द्वितीय व गुगरापुर सौंसारपुर के मोहम्मद रजा तृतीय, 200 मीटर दौड़ में पनगवां तालग्राम के अरुण कुमार प्रथम, गोरखपुर हरिभानपुर सौरिख के अभिषेक कुमार द्वितीय, हसेरन के अमित कुमार तृतीय, 400 मीटर दौड़ में पनगवां तालग्राम के अरुण कुमार प्रथम, बिर्रा छिबरामऊ के रामू द्वितीय व गोरखपुर हरिभानपुर के अभिषेक तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिरौली तालग्राम की अंजली राजपूत प्रथम, सकतपुर हसेरन की ममता द्वितीय, फतेहपुर जलालाबाद की राजनंदनी तृतीय, 200 मीटर दौड़ में अकबरपुर की खुशबू प्रथम, हसेरन की ममता द्वितीय व मोहनपुर गुगरापुर की दीपाली तृतीय, 400 मीटर दौड़ में सांडा उमर्दा की शौर्या प्रथम, अदमापुर तालग्राम की रोशनी द्वितीय व जसोदा की चांदनी व कल्यानपुर की आकांक्षा राठौर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में गोरखपुर हरिभानपुर के अभिषेक प्रथम, पनगवां तालग्राम के अरुण कुमार द्वितीय, अकबरपुर के अभिषेक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सकतपुर हसेरन की अंजना प्रथम, नगला बिहारी की शीलू द्वितीय तथा अकबरपुर की प्रिया तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक बालिका वर्ग में अदमापुर तालग्राम की रोशनी प्रथम, अकबरपुर की शिवानी तृतीय व नगला बिहारी की शीलू तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राथमिक स्तर पर पचास मीटर दौड़ में हसेरन के विवेक प्रथम, छिबरामऊ के शाहिद द्वितीय व तालग्राम के प्रशांत तृतीय, 100 मीटर दौड़ में छिबरामऊ के शाहिद प्रथम, बरौली हसेरन के अतुल द्वितीय, तालग्राम के प्रशांत तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में हसेरन के विवेक प्रथम, फराहरन के प्रवीन कुमार द्वितीय, तालग्राम के प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में पचास मीटर दौड़ में नौरंगपुर की रामधनी प्रथम, छिबरामऊ की नेहा द्वितीय, सौ मीटर दौड़ में उमर्दा की अपराजिता प्रथम, गुगरापुर की रामधनी द्वितीय, छिबरामऊ पूर्वी की नेहा तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में उमर्दा की अपराजिता प्रथम, नौरंगपुर की रामधनी द्वितीय, सराय ठेकू की साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में भरौली की रचना प्रथम, नगला बिहारी की प्रिया द्वितीय, नौरंगपुर की रामधनी तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता का पूर्व राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मैदान पर पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। बीएसए केके ओझा ने कहा कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में संयोजक बीईओ सुनील दुबे ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीईओ शिव सिंह, बीईओ राजेश वर्मा, अनूप मिश्रा, पूजा पांडेय, अरुणेश चतुर्वेदी, राजीव शुक्ला, चंद्रलता त्रिपाठी, शशिकांत शुक्ला, रमा मिश्रा, अशोक सविता, शैलेंद्र दुबे लालू, राजेश पाठक, विनोद मिश्रा, सुमनलता यादव, सुरेश चंद्र शास्त्री, श्यामवीर सिंह शाक्य, शैलेश मिश्रा व सत्येंद्र भूषण शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed