{"_id":"5797b3a74f1c1b687d21ef53","slug":"take-the-voltage-faults-and-facing-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट और लो वोल्टेज से जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट और लो वोल्टेज से जूझ रहे ग्रामीण
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
मतौली उपकेंद्र के अंदर रखा रखा ग्रामीणों को मक्का आदि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमोलर-तालग्राम। वीआईपी जिला कन्नौज में मतौली सबस्टेशन बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते 25 जून से ठप है। केंद्र बंद होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को वैकल्पिक रूप से तीन सबस्टेशनों से जोड़कर बिजली दी जा रही है। लेकिन ग्रामीणों को अभी भी फाल्ट, लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सबस्टेशन पर ताला लटका है। फाल्ट की शिकायत पर बिजली कर्मचारी मतौली की लाइन बताकर फाल्ट सही करने नहीं जाते हैं। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण वीरपाल, हैदरअली, नीतेश, श्यामसिंह, श्रवण कुमार, अनुज कुमार, रामचंद्र, राहुल, ओमशंकर आदि दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि मतौली सबस्टेशन की मेन लाइन लोहेमढ़ गांव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के अंडरपास में पड़ी केबल 25 जून को कट गई थी। जिसके बाद कई दिन तक जेई व एसडीओ मरम्मत कराने की बात कहकर टालते रहे। आठ दिन बाद लाइन ठीक होने पर मतौली सबस्टेशन से जुड़े गांवों को तालग्राम, अनौगी व बहेरिन सबस्टेशन से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
एक महीना बीतने के बाद भी सबस्टेशन ताला लटक रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है। जेई राजीव कुमार ने बताया कि केबल कट जाने से मतौली फीडर से सप्लाई बंद हो गई थी। केबल सुधरने की कोई उम्मीद नहीं थी। लोहेमढ़ गांव के पास से 17 पोलों की लाइन (हाईवे की दक्षिण दिशा में) भगवाभट्ठा के पास अंडरपास तक लाई गई। वहां से अब उत्तर दिशा में बहेरिन सबस्टेशन तक 24 पोलों की लाइन के लिए पोल भेज दिए गए हैं लेकिन जैसे ही काम शुरू हुआ, स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन बताते हुए पोल लगाने से मना कर दिया। अब हाईवे के अधिकारियों से बात की गई है। शीघ्र ही समाधान निकलेगा। इस लाइन को चालू करने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन