फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   taar tootakar gira, 14 beegha phasal jalee

तार टूटकर गिरा, 14 बीघा फसल जली

Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
taar tootakar gira, 14 beegha phasal jalee
कन्नौज। एफएफडीसी(सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र) के पास गेहूं के खेत में बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। चिंगारी से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। लपटों को देखकर आसपास के लोग सकते में आ गए। किसान खेत पर पहुंचकर बदहवास हो गया। कुछ देर संभलने के बाद दमकल को फोन लगाया। नंबर पहुंच से दूर बताता रहा। डायल 112 पर भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने का इंतजाम नहीं हो सका। फसल राख हो गई।
विज्ञापन

गदनपुर बड्डू निवासी विकास यादव का एफएफडीसी के निकट खेत है। 14 बीघे में गेहूं की फसल खड़ी थी। यह कई दिन से गेहूं की फसल कटाने के लिए मजदूर व थ्रेसर की व्यवस्था कर रहे थे। थ्रेसर उपलब्ध नहीं हो रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे तार टूटने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। खेत के निकट रहने वाले एक व्यक्ति ने विनय अवस्थी को सूचना दी।
विज्ञापन

विनय ने विकास को बताया। इससे वह खेत पर पहुंचे। तब तक आग विकराल हो चुकी थी। दमकल का नंबर नहीं लगा। दमकल समय पर आ जाती तो कुछ फसल बच सकती थी। पीड़ित ने क्षतिपूर्ति के लिए सदर तहसीलदार को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed