फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rains devastated homes and fields, yet revenue officials have not arrived for the survey.

Kannauj News: बारिश ने उजाड़े घर-खेत, फिर भी सर्वे को नहीं पहुंचे लेखपाल

Tue, 29 Sep 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rains devastated homes and fields, yet revenue officials have not arrived for the survey.
फोटो :25: लाभार्थी को राशन कार्ड वितरित करतीं विधायक अर्चना पांडेय व एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्
छिबरामऊ। बारिश से खेतों में फसलें बर्बाद हुईं और कई ग्रामीणों के घर ढह गए। नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपालों के मौके पर न पहुंचने से पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक परिसर में विधायक अर्चना पांडेय और एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत विधायक अर्चना पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी और बीडीओ दीपांकर आर्य ने प्रधानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों का कहना था कि सर्वे के अभाव में उन्हें सरकारी आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। यह शिकायत सेवा सेतु संकल्प अभियान के दौरान उठाई गई। अभियान में कुल 176 शिकायतें आईं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और बीडीओ दीपांकर आर्य भी मौजूद थे। कई गांवों में जलभराव की समस्या भी बताई गई।
विज्ञापन

विधायक अर्चना पांडेय ने लेखपालों को बारिश से हुए फसल और मकान नुकसान का तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर गिरने से आवास विहीन हुए परिवारों की रिपोर्ट ब्लॉक में भेजी जाए। इससे पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जा सकेगा। इस दौरान पूर्ति विभाग की पांच, स्वास्थ्य विभाग की दो, मनरेगा की आठ तथा आवास की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग की थीं, जिन्हें आगे निस्तारण के लिए भेजा गया। इस दौरान भाजपा नेता मुनीश मिश्रा, गौरव दुबे, राहुल पाल, वरिष्ठ लिपिक रचना गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दो माह से सफाईकर्मी नहीं, गांव में लगे गंदगी के ढेर
प्रेमपुर के ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में दो माह से सफाईकर्मी नहीं है। इससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। खुबरियापुर के ग्राम प्रधान बबलू बाथम ने ग्राम मनिकापुर में प्राथमिक विद्यालय के पास परिक्रमा मार्ग को कब्जामुक्त कराने की मांग की। वहीं, कुंअरपुर लोधपुर में जलभराव की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed