फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   svaasthy karmiyon ne kaalee pattee baandhakar kiya kaam

स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
svaasthy karmiyon ne kaalee pattee baandhakar kiya kaam
कन्नौज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर शासन की नीतियों के विरोध में जिले के स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। विनोद दीक्षित चिकित्सालय के बाहर शासनादेश की प्रतियां जलाई गईं। विरोध-प्रदर्शन में सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विनोद दीक्षित चिकित्सालय के बाहर विरोध जताते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री मान सिंह प्रजापति ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के हर कर्मचारी ने कोरोना संक्रमण को रोकने में भूमिका निभाई है। इसके बाद भी लाभ से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार की अगुवाई में विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि शासन ने कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहन के लिए 25 फीसदी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। अधिकारियों ने मनमाने ढंग से इसे कुछ लोगों के लिए सीमित कर दिया। इसका सभी कर्मचारी विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में विरोध-प्रदर्शन के दौरान एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. कमलेंद्र सिंह, डॉ. शिवम सिंह, डॉ. प्रीति शाक्य, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, सुखबीर सिंह, रवींद्र सिंह, विनय पांडेय, शैलेंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार, पवन कुमार, ज्योति व कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed