फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Suspicious death of woman, dead body exhumed

Kannauj News: महिला की संदिग्ध मौत, कब्र से निकलवाया शव

Sun, 09 Jul 2023 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 09 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of woman, dead body exhumed
गुरसहायगंज। दो दिन पहले महिला की हुई संदिग्ध मौत मामले में दहेज हत्या के आरोप को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। महिला के मायके पक्ष की मांग पर पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कन्नौज सदर कोतवाली के ग्राम तिखवा निवासी जहीरूद्दीन की पत्नी नाजिश ने पुत्री फिजा की शादी चार साल पहले गुरसहायगंज कोतवाली के गांव नरेंद्रपुर निवासी इकरार से की थी। मां का आरोप है कि ससुराली पक्ष बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। इसी कड़ी में दो दिन पहले शुक्रवार को दहेज में 50 हजार की नकदी, सोने की केन और बाइक की मांग को लेकर दामाद इकरार, ससुर रफी, सास और ननद ने फिजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला छिपाने के लिए शव दफन कर दिया। जानकारी मिलने पर वह लोग शुक्रवार की शाम पुत्री की ससुराल पहुंचे तो पुत्री का शव नहीं मिला। हत्या की आशंका को लेकर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को कन्नौज तहसील के नायब तहसीलदार रामशंकर कोतवाली के निरीक्षक संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कब्र को खुदवा कर शव बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed