{"_id":"63e68f3d7098eac8520bbb5e","slug":"sushma-became-bdc-by-defeating-ashish-by-88-votes-kannauj-news-c-12-1-74974-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: आशीष को 88 मतों से हराकर सुषमा बनीं बीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: आशीष को 88 मतों से हराकर सुषमा बनीं बीडीसी
Sat, 11 Feb 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। खुबरियापुर द्वितीय के वार्ड संख्या 25 पर सुषमा देवी बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई हैं। शुक्रवार को हुई मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष को 88 मतों से हराया। उनकी जीत से उत्साहित समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
ब्लॉक मुख्यालय पर पुलिस की मौजदूगी में सुबह आठ बजे से आरओ डॉ. विमल तिवारी व एआरओ दीपक कुशवाहा ने मतगणना की प्रक्रिया शुरु कराई। सबसे पहले वोटों को बैलेट बॉक्स से बाहर निकाला गया, फिर उसके बंडल बनाकर मतगणना कराई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सुषमा देवी को 307, आशीष को 219 व ब्रजेश कुमार को 14 वोट मिले, जबकि 21 वोट निरस्त हो गए।
आरओ डा. विमल तिवारी ने सुषमा देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। सुषमा देवी की जीत की घोषणा से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ब्लॉक परिसर के बाहर लोगों को गतिविधियों पर नजर बनाए रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --