फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Supporters, including former BJP MP and son arrested

पूर्व भाजपा सांसद व उनके पुत्र समेत कई समर्थक गिरफ्तार

Fri, 27 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Fri, 27 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Supporters, including former BJP MP and son arrested
प्र‌तिकात्मक

चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन कर बैठक व शांति मार्च निकालने के आरोप में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य, उनके पुत्र व समर्थकों के खिलाफ कोतवाली में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूर्व सांसद समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली के कस्बा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने कोतवाली में पूर्व राज्यसभा सदस्य रामबख्स सिंह वर्मा, उनके पुत्र आलोक वर्मा, भाजपा नेता राधेश्याम राजपूत निवासी बिहारीपुर थाना ठठिया, ओमकार सिंह राजपूत निवासी अवंतीबाई नगर तिर्वा, ऋषि राजपूत निवासी इमलिया थाना इंदरगढ़, औसान सिंह वर्मा निवासी कलुआपुर थाना तिर्वा, कैलाश पुत्र सुरेश चंद्र निवासी राजपुर थाना सौरिख, गजेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह निवासी नगला ढिलावन थाना सौरिख व राजाराम निवासी कठेला थाना इंदरगढ़ समेत दो सौ अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने समेत कई संगीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने इन सभी को 25 जनवरी की शाम तिर्वा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। 26 जनवरी की सुबह सभी दस लोगों को जिला मुख्यालय पर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। बाद में इन सभी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन


विदित हो कि टिकट वितरण को लेकर पूर्व सांसद व उनके पुत्र ने 25 जनवरी की दोपहर तिर्वा कस्बे में रामेश्वरम मंदिर में अपने समर्थकों के साथ बैठक की थी। बाद में कस्बे में शांति मार्च भी निकाला था। तहसील प्रशासन का आरोप था कि बिना अनुमति के बैठक व शांति मार्च का आयोजन किया गया। तिर्वा कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि जब कोतवाली पुलिस ने उनके जुलूस को रोकने का प्रयास किया तो सांसद के समर्थकों ने कोतवाली के एसआई विनोद कुमार यादव के साथ धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। इन्हीं आरोपों पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। उधर पुलिस हिरासत में पूर्व सांसद प्रो. रामबख्स सिंह वर्मा ने भाजपा कन्नौज के एक बड़े नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इशारे पर उनके पुत्र की टिकट काटी गई। जब उन्होंने विरोध जताया तो साठगांठ करके उनके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी कराई। उन्होंने कहा कि जमानत पर छूटने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ इस मुद्दे को जोरशोर से उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed