{"_id":"4ba6caae48fa069dcf9bd9dd3edec359","slug":"subrata-s-house-police-raids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रत के घर पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुब्रत के घर पुलिस का छापा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में हुए दंगे को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर
विज्ञापन
दी है। भाजपा नेता सुब्रत पाठक व लाखन चौराहा स्थित अतहर वारिसी सहित कई
अन्य के यहां पुलिस ने छापामार अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें न तो आरोपी
मिले और न ही असलहे।
कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने बताया कि बीते दिनों भाजपा नेता सुब्रत पाठक के चालक को दंगे के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर भाजपा नेता के आवास पर वह गए थे। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया था कि दंगे में उसने भाजपा नेता की राइफल से फायरिंग की थी।
वहीं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने भाजपा नेता के दो शस्त्र निरस्त कर दिए हैं। उनकी भी बरामदगी को लेकर पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। इसके अलावा दंगे में आरोपी अतहर वारिसी, हसीम वारिसी, सोनू वारिसी, अकील वारिसी व नफीस हाशमी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, पर वह नहीं मिल सके। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स, आरएएफ, महिला पुलिस व पीएसी जवान साथ रहे।