{"_id":"6626d810daec335aa4053a37","slug":"students-unhappy-with-exam-results-should-fill-scrutiny-form-by-14th-may-kannauj-news-c-214-1-knj1005-112270-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्र 14 मई तक भरे स्क्रूटनी फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्र 14 मई तक भरे स्क्रूटनी फार्म
Tue, 23 Apr 2024 03:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्र-छात्राओं के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्क्रूटनी आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है।
परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी पत्र के अनुसार स्क्रूटनी के इच्छुक छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए परिषद की वेबसाइट खोल दी गई है। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के साथ चालान और आवेदन की हार्ड कापी रजिस्टर्ड डाक से अंतिम तिथि तक बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
अंतिम तिथि के बाद स्क्रूटनी की हार्ड कॉपी और चालान की रजिस्टर्ड डाक से आई रजिस्ट्री स्वीकार नहीं की जाएंगी। स्क्रूटनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र शुल्क पांच सौ रुपये निर्धारित किया गया है। लिखित और प्रयोगात्मक खंड के लिए शुल्क अलग-अलग निर्धारित है। अभ्यर्थी स्क्रूटनी के लिए अपने सभी विषयों में आवेदन कर सकता है। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि परिषद सचिव का पत्र मिला है। पत्र के अनुपालन में प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।