फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students should stay away from criminal activities.

Kannauj News: आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें छात्र-छात्राएं.

Tue, 28 Mar 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students should stay away from criminal activities.
छिबरामऊ। अतिराजपुर गांव में स्थित नेहरू महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में सीओ दीपक दुबे ने छात्र-छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को सरकार की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ ने छात्राओं को 1090, 1098, 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कह कि आप लोग पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, जिससे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर एनएसएस के उद्देश्यों को और अधिक सुचारु रूप से समाज में क्रियान्वित कर सकें। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि छात्र-छात्राएं गापराधिक गतिविधियों से दूर रहकर रोजगार पाने के लिए निरंतर पढ़ाई करें। एसआई रजनी बाला ने कहा कि महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में डरकर भागना नहीं चाहिए बल्कि पुलिस को बताएं। जिससे समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महिलाओं के प्रति अराजकता को समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. उदयपाल सिंह ने स्वयंसेवकों व ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए। इससे पहले स्वयंसेवकों ने अतिराजपुर गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. आशीष गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधान राजीव त्रिपाठी, केके यादव, मनीष कुमार, प्रियंका, देवेंद्र मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed