{"_id":"f6b9a982ad5933f3da97bfe1001d7805","slug":"statues-of-ganesh-lakshmi-on-inflation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों पर भी महंगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों पर भी महंगाई
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मुख्य मार्ग से लेकर गली और मोहल्ला में
विज्ञापन
दुकानें सज गई है और खरीदारों की भीड़ है। धनतेरस के दिन बाजार में नगर और
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जमकर खरीदारी की। लइया, खील, खिलौना के साथ
सजावट की सामग्री खूब बिकी। लोगों ने कपड़े और घरेलू सामान भी जमकर खरीदे।
दुपहिया वाहन, सोने-चांदी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखी।
बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़ के कारण नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल चलना दूभर हो गया। हर घंटे जाम की स्थिति बनी रही। त्योहारी भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की थी। सोमवार को धनतेरस होने के कारण लोग परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने पहुंचे।
महिलाओं ने जहां घर के जरूरत के सामान और लइया, खील, खिलौना, गट्टा, सजावट के सामान खरीदे, वहीं घर के बच्चों ने कपड़े, जूते, फैंसी चप्पलों के लिए लालायित दिखे। दुकान में बच्चों को अपनी तरफ खींचने के लिए बेहतरीन फैंसी डिजायन के कपड़ों की भरमार रही। सर्राफा बाजार में भी पूरे दिन काफी गहमागहमी रही।
ज्यादातर महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। इस दौरान चांदी के सिक्कों की भी मांग रही। इलेक्ट्रानिक्स सामान की भी अबकी बिक्री जोरों पर रही। मांग को देखते हुए अबकी नगर में बिजली सजावट के सामान की दुकानों की भी संख्या काफी बढ़ गई। धनतेरस पर दोपहिया वाहन की भी बिक्री खासी अच्छी रही।
इलेक्ट्रानिक्स के घरेलू उपकरणों की भी बिक्री के लिए नगर में कई जगह दुकानदारों ने लंबे पांडाल लगाकर बेहतरीन ढंग से सामान को सजाया था। धनतेरस पर पूरे दिन के साथ ही देर रात तक नगर का बाजार भीड़ और सजावट से चकाचौंध रहा। उधर, नगर के बाजार में गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं।
पर अबकी इनकी कीमत डेढ़ से दोगुनी तक हो गई है। इस बार बाजार में डिजाइनिंग और चमकीली मूर्तियों की भरमार है। कई रूपों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां अबकी लोगों को लुभा रही हैं। पर, उनकी कीमतें बीती दीपावली से कही ज्यादा है। दुकानदारों के अनुसार बाजार में इस समय सजी मूर्तियां 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की कीमत की हैं।
हर बार की तरह इस बार भी प्लास्टर आफ पेरिस के अलावा इलेक्ट्रानिक गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बाजार में अपनी चमक बिखेर रही हैं। लक्ष्मी के प्रतिरूप स्वरूप झाड़ू की इस बार बिक्री हुई। परंपरानुसार धनतेरस को लोग नारियल की नई झाड़ू को खरीदकर अवश्य घर लाते हैं। इससे घर में संपन्नता बढ़ती है।