{"_id":"586939c24f1c1b445ceeddf8","slug":"starting-in-basapur-phc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसापुर में पीएचसी शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसापुर में पीएचसी शुरू
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
संबाोधित करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड तालग्राम के बैसापुर में नव निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का कन्नौज के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके पचौरी, एनआरआई वैज्ञानिक डा. गंगा- विष्णु कनौजिया व साधना विष्णु कनौजिया, बांदा के सीएमओ डा. रमन, पूर्व सीएमओ कन्नौज डा. पीएन बाजपेयी ने शुभारंभ किया। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र कनौजिया ने किया, संचालन ईश कुमार ने किया। लेकिन, नवीन अस्पताल में स्टाफ की तैनाती न होने के कारण कुछ रोगियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एके पचौरी ने बताया कि नियमित रूप से फरवरी से उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। इस अस्पताल में पांच शैय्या के अलावा डाक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, नर्स, एलटी आदि की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
इन गांवों को मिलेगी सुविधा
बैसापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बैसापुर, गदोरा, चांदापुर, फिरोजपुर, मस्तियापुर, खबरामऊ, कुडरी, छदामीपुरवा, टिकरी, ताहपुर, सकरबारा, बगुलियाई, किस्तियापुर, माधव नगर, भवानी सरांय, पुखरांवा आदि गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन