फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Spread awareness about traffic rules

यातायात नियमों के प्रति फैलाई जागरूकता

Sat, 20 Dec 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 20 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Spread awareness about traffic rules
कन्हैयालाल विद्या मंदिर इंटरकालेज में स्कूल वाहन चालकों एवं अन्य वाहन चालकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किए। वहीं विभागीय अधिकारियों ने यातायात संबंधी सावधानी बरतने की जानकारी दी।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा ने शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में उन्होंने वाहन चालकों को यातायात के नियमों से संबंधित जानकारियां दीं। पूर्व अनुभवों के माध्यम से उन्होंने लोगों को जागरूक किया। बताया कि स्कूली वाहन में सीमित बच्चों को बिठाया जाए।
विज्ञापन


वाहन को धीमी गति और सही दिशा में चलाएं, जिससे दुर्घटनाएं न हो सकें। बच्चों को उतारते समय वाहन को सड़क के नीचे लगाएं। बच्चे को उतारने के बाद सड़क पार कराएं, जिससे वह सुरक्षित अपने घर तक पहुंच सके। बाद में सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़े घायल की मदद करने में किस तरह की दिक्कतें आती हैं, इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद परिवहन विभाग की तरफ से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने सटीक जवाब दिए। कार्यक्रम के दौरान परिवहन से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं डीबीए द्वारा आनलाइन टैक्सेसन एवं वीआईपी नंबर बुकिंग के लिए ट्रांसपोटरों व सभ्रांत नागरिकों को अलग-अलग जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों, वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


अंत में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राहुल श्रीवास्तव व जिलाधिकारी ने बच्चों को पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, उपायुक्त वाणिज्य कर, प्रबंधक सुनील सिंह, सहायक आयुक्त व्यापार कर के अलावा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं उनके प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed