{"_id":"6ad27a61731b985ea1042581","slug":"sports-ground-worth-lakhs-falls-into-disrepair-within-two-years-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157871-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लाखों का खेल मैदान दो साल में बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लाखों का खेल मैदान दो साल में बदहाल
विज्ञापन
छिबरामऊ। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसावा में लाखों रुपये की लागत से बना खेल मैदान महज दो साल के भीतर ही बदहाली का शिकार हो गया है। मैदान की बाउंड्रीवॉल कई जगहों से गिर चुकी है। मुख्य गेट क्षतिग्रस्त हो गया है और पूरे परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे यहां अभ्यास करने आने वाले छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
छात्र विवेक सिंह ने बताया कि इस खेल मैदान में क्षेत्र के तीन इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स का अभ्यास करने पहुंचते हैं, लेकिन मैदान की वर्तमान स्थिति बेहद दयनीय है। जगह-जगह टूटी बाउंड्रीवाॅल और टूटे हुए गेट के रास्ते मवेशी आसानी से अंदर आ जाते हैं, जिससे पूरा मैदान बर्बाद हो रहा है और खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं का आरोप है कि शिकायत पर बीडीओ द्वारा इस खेल मैदान का पांच बार निरीक्षण किया जा चुका है। इसके बावजूद टूटी दीवार, क्षतिग्रस्त गेट और साफ-सफाई जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छात्र सुगम, प्रिंस यादव, सोनी, प्रियांशू, अभिषेक, ज्योति, मुकुल, अश्वनी व लायक समेत अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मैदान की स्थिति को दुरुस्त न कराया गया तो वे उच्चाधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
इनसेट
जानलेवा बनी एचटी लाइन
मैदान की बदहाली के बीच सबसे गंभीर समस्या इसके ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन है। खेल के दौरान कई बार गेंद इन तारों के करीब पहुंच जाती है, जिससे हर समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। अभिभावकों और खिलाड़ियों का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
वर्जन
जल्द कराई जाएगी मैदान की साफ-सफाई
किन्हीं अज्ञात लोगों ने खेल मैदान की बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया था, जिसके लिए ग्राम प्रधान और सचिव को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव से कहकर खेल मैदान की जल्द साफ-सफाई कराई जाएगी। जहां तक एचटी लाइन का सवाल है, मैदान के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन को हटाने के लिए बिजली निगम को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-दीपांकर आर्य, बीडीओ