{"_id":"6ad27da34a8ef190e908e10c","slug":"businessman-arrested-with-counterfeit-cigarettes-and-bidis-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157901-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नकली सिगरेट और बीड़ी के साथ कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नकली सिगरेट और बीड़ी के साथ कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन
छिबरामऊ। पुलिस ने सूचना पर खल्ला रोड स्थित किराना की दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली सिगरेट व बीड़ी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जब्त की गई नकली सिगरेट की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
नगर के मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी मोहम्मद राशिद पश्चिमी बाईपास खल्ला मोड पर किराना की दुकान है। वह बाहर से एक ब्रांडेड कंपनी की नकली सिगरेट मंगवाकर स्थानीय बाजार में खपाता था। सूचना पर कोतवाल कपिल दुबे व महिला दरोगा दीपांजलि वर्मा ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में सख्ती बरतने पर उसने बताया कि बाहर के सप्लायर उसे दुकान पर ही नकली सिगरेट व बीड़ी मुहैया कराते थे, जिसे वह नगर की अन्य दुकानों पर बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी की दुकान से 464 डिब्बी नकली सिगरेट के अलावा बीड़ी के 15 पैकेट भी बरामद किए। कोतवाल ने बताया कि बरामद माल के संबंध में संबंधित कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर सत्यापन करा लिया गया है। नकली माल होने की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।