फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Spaiyon reception of the Sadar MLA

सपाइयों ने सदर विधायक का किया स्वागत

Sat, 04 Jul 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 04 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Spaiyon reception of the Sadar MLA

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज के सदर विधायक

विज्ञापन
अनिल दोहरे को विधानसभा की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समिति का सभापति का दायित्व सौंपा है। इसकी जानकारी मिलते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सपा विधायक शनिवार की शाम सपा के नगर कार्यालय पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर मिठाइयां भी बांटी गई। सपा विधायक ने बताया कि विधानसभा में इस समिति का दायित्व अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के हितों की रक्षा करना है।

सरकारी नौकरियों और ठेकों में रिजर्व कोटे के तहत काम चल रहा है, अथवा नहीं, इसकी जांच समिति करती है। इसके अलावा एससी/एसटी से संबंधित लोगों के शोषण व उत्पीड़न के मामलों की जांच भी समिति द्वारा की जाती है। इसके लिए विधानसभा में उन्हें एक कार्यालय भी स्टाफ के साथ मुहैया कराया गया है।

उन्होंने कहा कि सीएम ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष फिदा हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, ग्राम प्रधान रामनरेश यादव, स्वदेश यादव, शिक्षक नेता मुकेश यादव, आबिद खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed