{"_id":"590b75074f1c1baa5a440f15","slug":"sp-leader-s-petrol-pumps-in-cuttack-one-unit-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के पेट्रोल पंप में घटतौली, एक यूनिट सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के पेट्रोल पंप में घटतौली, एक यूनिट सीज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 05 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर चेकिंग करती तकनीकी टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों की जांच के लिए दूसरे दिन गुरुवार को भी टीम ने अभियान चलाया। नगर के चार पेट्रोल पंपों पर जांच-पड़ताल की, जिसमें शहर के सपा नेता बउअन तिवारी के पेट्रोल पंप पर एक यूनिट में घटतौली मिलने पर टीम ने उस यूनिट को सीज कर दिया। डीएसओ ने बताया कि शार्ट डिलीवरी के जरिए यहां पेट्रोल देने में घटतौली चल रही थी।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पहले नगर के सामवेदी पेट्रोल पंप पर चेकिंग अभियान चलाया गया जहां किसी प्रकार की कोई खामी नहीं मिली। उसके बाद सतीश फिलिंग स्टेशन व अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर भी कोई खामी नहीं मिली। शहर में मकरंदनगर जीटी रोड पर स्थित सपा नेता बउअन तिवारी के मीनाक्षी फिलिंग स्टेशन पर जांच के दौरान पंप पर लगे चार यूनिटों में एक पेट्रोल की यूनिट पर घटतौली पाई गई। विभाग ने उस पेट्रोल यूनिट की यूनिट को सीज कर दिया। डीएसओ ने बताया कि शार्ट डिलीवरी के जरिए यहां पेट्रोल देने में घटतौली की जा रही थी। प्रति पांच लीटर पेट्रोल पर ग्राहक को 60 एमएल पेट्रोल कम दिया जा रहा था।
विज्ञापन
थोड़ी सूझबूझ से आप भी पकड़ सकते हैं
पेट्रोल चोरी आप भी पकड़ सकते हैं। यदि चोरी नहीं हो रही है तो ऐसे में पेट्रोल भरते समय रीडिंग सामान्य तरह से (1,2,3) चलेगी। यदि चोरी हो रही है तो तो (3,6,9) या अन्य किसी विषम संख्या में चल सकती है, या संख्या 40 क्रास करने के बाद सीधे 60 पर आ सकती है। या जिस तरह से उसे आपरेट किया गया होगा। जानकार बताते हैं कि मशीन की सील तोड़कर तब चिप को लगाया जाता है। इसके बाद दोबारा डाई के माध्यम से सील को वैसा ही लगा दिया जाता है। जो नार्मल चेकिंग में जल्द पकड़ में आता नहीं दिखाई पड़ता है।
विज्ञापन