{"_id":"5a36b0414f1c1bcf6d8b48e5","slug":"sp-leader-and-bjp-district-minister-filed-suit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेत्री और भाजपा जिलामंत्री में ठनी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेत्री और भाजपा जिलामंत्री में ठनी, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। नगर की आवास विकास कालोनी में सपा नेत्री के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सपा नेत्री ने मोहल्ले की ही भाजपा जिला मंत्री के पति व पुत्रों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से भाजपा जिला मंत्री ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी निवासी सपा नेत्री अंजू मिश्रा पत्नी विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े 8 बजे के करीब वह अपने घर के बाहर आग के पास बैठी थीं, तभी मोहल्ले के ही भाजपा जिला मंत्री सुमन पाराशर का पुत्र नवनीत कुमार उर्फ लकी, पति शैल कुमार व उनका मित्र रवि पाल अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की तथा उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सपा नेत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष से भाजपा जिला मंत्री सुमन पाराशर ने बताया कि अंजू मिश्रा बेवजह उनके बेटे और पति पर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने भी मामले की तहरीर पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि मामले की जांच कस्बा इंचार्ज शिवराम सिंह को सौंपी गई है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन