फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP in its stronghold of the trench mouth

अपने ही गढ़ में सपा ने मुंह की खाई

Tue, 03 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 03 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP in its stronghold of the trench mouth

पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद आए परिणामों ने सभी को

विज्ञापन
चौंका दिया। विकास खंड क्षेत्र सपा का गढ़ माना जाता है, पर अबकी सपा का यह किला पूरी तरह ध्वस्त नजर आया। यहां जिला पंचायत सदस्य पद पर पांच सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा और बसपा ने एक-एक सीट पर कब्जा जमाया।

वहीं अन्य सीटों पर निर्दलियों ने बाजी मारी। जिला पंचायत के वार्ड 12 से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके योगेंद्र सिंह भदौरिया की पत्नी पूनम सिंह भदौरिया ने शानदार जीत हासिल कर भाजपा का परचम फहरा दिया। यहां ब्लाक प्रमुख सुमन यादव मतों की गिनती में काफी पीछे रहीं।

वार्ड 13 से महेंद्र सिंह दिवाकर ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे अखिलेश को हराकर विजय पताका फहराई। वार्ड 14 से बसपा प्रत्याशी जितेंद्र शाक्य ने सपा नेता प्रमोद यादव की पत्नी कुसुमा देवी को 245 वोटों से परास्त किया। वार्ड 15 से सुषमा ने 3,006 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी रश्मि कठेरिया को शिकस्त दी।

वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ रही सुषमा पाल ने बसपा प्रत्याशी प्रिया शाक्य को 205 मतों से परास्त किया। यहां सपा प्रत्याशी को काफी कम मत हासिल हुए। उधर, बीडीसी की दो सीटों पर दो-दो प्रत्याशियों को सामान मत मिलने पर पर्ची डालकर परिणाम निकाला गया है।

हालांकि, पहले प्रत्याशी रिकाउंटिंग की मांग कर रहे थे, पर अफसरों ने उसे अनसुना कर दिया। अंत में लाटरी सिस्टम के माध्यम से परिणाम की घोषणा की गई। ग्राम पंथरा नंदलालपुर के वार्ड 33 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर छह प्रत्याशी मैदान में थे। यहां पुष्पेंद्र और प्रकाश के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।

मतगणना के दौरान उस समय सभी की सांसे अटक गईं, जब दोनों प्रत्याशियों को एक समान 243-243 मत प्राप्त हुए। पहले तो वह लोग रिकाउंटिंग के लिए प्रयास में जुटे रहे। मतगणना समाप्त होने के बाद सोमवार की दोपहर निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव की देखरेख में दोनों प्रत्याशियों के बीच लाटरी सिस्टम से परिणाम निकालने की बात तय हुई।

लाटरी डाली गई, जिसमें पुष्पेंद्र कुमार को विजेता घोषित किया गया। इसी तरह ग्राम करमुल्लापुर के वार्ड 11 में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर आठ प्रत्याशी मैदान में थे। टेबल नंबर तीन पर मतगणना हो रही थी।

हां मीना और सुनीता को 291-291 मत प्राप्त होने पर प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी से रिकाउंटिंग कराने की मांग की, पर उनकी नहीं सुनी गई। पूरी रात खींचतान के बाद सोमवार की दोपहर बाद लाटरी सिस्टम से परिणाम निकाला गया। यहां डाली गई पर्ची में सुनीता के नाम की पर्ची उठाई गई। उन्हें विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed