{"_id":"66cfaba712571cd1b30eea94","slug":"solver-caught-while-giving-paper-in-nehru-college-kannauj-news-c-214-1-knj1005-117829-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नेहरू महाविद्यालय में पेपर दे रहे साॅल्वर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नेहरू महाविद्यालय में पेपर दे रहे साॅल्वर को पकड़ा
विज्ञापन
छिबरामऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के बैक पेपर परीक्षा में परीक्षा केंद्र नेहरू महाविद्यालय में छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहे दूसरे युवक को कक्ष निरीक्षकों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की स्पेशल बैक पेपर परीक्षा चल रही है। बुधवार को सुबह की पाली में रसायन विज्ञान का द्वितीय पेपर था। कमरा नंबर 10 में कक्ष निरीक्षक के रूप में सहायक प्रोफेसर लोकेंद्र कुमार सत्यार्थी व लैब असिस्टेंट सत्यम गुप्ता ड्यूटी कर रहे थे। हस्ताक्षर व फोटो मिलान के दौरान श्रीगजेंद्र सिंह मीरा देवी महाविद्यालय प्रेमपुर में पंजीकृत अमित कुमार के स्थान पर दूसरे युवक को परीक्षा देते हुए पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम फर्रुखाबाद के जहानगंज घाटमपुर निवासी राज बताया। प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत परीक्षा अधिनियम व धारा 319 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक से और अधिक जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जा रही है।