{"_id":"bb9ac3c36c6d4dfc37ea2e6843aa0b39","slug":"solutions-day-three-complaints-niptin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस पर तीन शिकायतें निपटीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस पर तीन शिकायतें निपटीं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आधा दर्जन
विज्ञापन
शिकायतें आई, जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य
शिकायतों पर पुलिस को मौके पर भेजा गया।
शनिवार को सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार राजेश कुमार, कोतवाल श्यामवीर सिंह व एसएसआई वीके गौतम ने आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान कन्नौज कछोहा निवासी यासीन पुत्र सुभानी ने शिकायती पत्र दिया कि उनकी पट्टासुधा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
इस पर तत्काल लेखपाल व पुलिस को मौके पर भेजा गया। इसी तरह काजीपुरा निवासी लीलावती पत्नी मूलचंद्र ने शिकायत की कि जलालपुर अमरा में उसकी कुछ भूमि है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। यहां पर भी क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस को मौके पर भेजा गया।
बजरिया शेखाना निवासी अनीसा फातमा पत्नी अब्दुल खैरुल ने शिकायत रखी कि उनके पड़ोसी ने उसकी आबादी की जमीन पर कब्जा कर रखा है। यहां पर भी पुलिस और लेखपाल को भेजकर पैमाइश कराई गई। इसके अलावा देविनटोला मोहल्ला निवासी गीता शुक्ला पत्नी आनंद प्रकाश शुक्ला ने शिकायत दर्ज की कि उनका भतीजा शुभम पाठक उनके पास रहता है। पांच फरवरी को एक फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया, तबसे लगातार गायब चल रहा है।