फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Solicited 15 thousand workers honorarium

कार्यकत्रियों ने मांगा 15 हजार मानदेय

Mon, 08 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 08 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Solicited 15 thousand workers honorarium

दिल्ली में होने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के

विज्ञापन
धरना प्रदर्शन को लेकर बोर्डिंग मैदान में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन और आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की हुई संयुक्त बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एसोसिएशन की अध्यक्ष ममता मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष मुन्नी राठौर, रानी मिश्रा, सीमा वर्मा ने कार्यकत्रियों को धरना प्रदर्शन के दौरान दिए जाने वाले मांगपत्र के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। साथ ही उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

विभाग के अलावा अन्य कामों से निजात दिलाई जाए। साथ ही सरकार द्वारा पोषाहार उठाने सहित अन्य कार्यों के लिए यात्रा भत्ता का भुगतान कराया जाए। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कुमारी शर्मा, सरिता बाथम, रिंकी कटियार ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एकत्र होकर दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना होंगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द स्थान का चयन कर लिया जाएगा। उसी स्थान से सभी कार्यकत्रियां एक ही ट्रेन में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना होंगी। दिल्ली रैली के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed