{"_id":"58c19ee04f1c1bbb50dc3fa9","slug":"sloganeering-lawyers-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने हड़ताल कर की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने हड़ताल कर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते वकील
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज तहसील में अधिवक्ता व लेखपाल के मध्य चल रहे विवाद के मामले ने तूल पकड़ लिया। तिर्वा तहसील के वकीलों ने गुरुवार को हड़ताल कर नारेबाजी की। दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी से की।
तहसील के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह यादव दीपू व लायर्स बार के अध्यक्ष रामगोपाल के नेतृत्व में वकीलों ने बैठक की। कन्नौज कलक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव द्वारा भेजे गए पत्र पर चर्चा की गई। बाद में वकीलों ने दो दिन तक हड़ताल का ऐलान कर दिया। कहा कि इन दो दिनों में लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई न हुई तो अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक के बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। एसडीएम के न मिलने पर अधिवक्ताओं ने करीब पंद्रह मिनट तक नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ता संजय शुक्ला, परमानंद तिवारी, कलक्टर सिंह यादव, सतीश राजपूत, अनिल पाल, अतुल शर्मा, संजीव तिवारी, राजा अवस्थी, देवेंद्र राजपूत, हरीशंकर राजपूत, भूपेंद्र सिंह वैस, ब्रजेश शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।