फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sleeper bus crashes into trailer; one passenger killed, seven injured.

Kannauj News: ट्रेलर में घुसी स्लीपर बस, एक यात्री की मौत व सात घायल

Sat, 22 Aug 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus crashes into trailer; one passenger killed, seven injured.
तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहामढ़ के पास दिल्ली से लखनऊ जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई और सात घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दिल्ली से स्लीपर बस 49 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। बस सुल्तानपुर के अखंड नगर क्षेत्र के ग्राम रजनपुर निवासी धर्मेंद्र पाल चला रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा क्षेत्र के लोहामढ़ के पास शुक्रवार सुबह चालक को झपकी आने से बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। गंभीर घायलों में लखनऊ के थाना क्षेत्र तालकटोरा के अशोक बिहार आलम नगर निवासी अंकित मिश्रा (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सहादतगंज निवासी सैयद (37) की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही आलमबाग निवासी अभिषेक (42), सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के सालाहपुर गांव निवासी विजय (38), लखनऊ के सहादतगंज गांव निवासी अब्बास (28), बादशाह नगर निवासी राजेश (46), हरियाणा के पलवल निवासी तरुण (34), गोरखपुर के थाना क्षेत्र शाहपुर के पादरी बाजार निवासी नीलम गोविंद राव (60) घायल हो गए। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। अन्य घायलों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed