{"_id":"62b74c7fce17435b416352e7","slug":"sleeper-bus-became-a-ball-of-fire-120-passengers-narrowly-left-kannauj-news-knp7042865189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में अनुपस्थित 48 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में अनुपस्थित 48 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेराजाकेट। ब्लाक मुख्यालय पर बुलाई गई बैठक में 38 पंचायत सचिव नहीं पहुंचे। सभी को नोटिस जारी किया गया है।
एडीओ समाज कल्याण दीप दीक्षित ने बताया कि बैठक में 58 पंचायत सचिवों में सिर्फ 20 ही मौजूद रहे। यह लोग सरकारी कार्य व विकास में रुचि नहीं ले रहे हैं। बताया कि अभी तक 50 फीसदी पेंशन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण हो पाए है। जिस लाभार्थी के आधार का प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है, उसकी पेंशन रोक दी गई है। ऐसे में सभी पंचायत सहायक वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन धारकों के आधार प्रमाणीकरण में तेजी लाएं, ताकि लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ समय से पहुंच सके।
एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग से घरौनी की सूची मिलने के बाद पंचायत सचिवों को फीडिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में पंचायत सहायक नीलेश यादव, शिवा यादव, अनुपम देवी, अंशिका यादव, रितेश, वंदना, खुशबू भारतीय, गुंजा देवी व शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।