{"_id":"f2b79aa78ab63a51469ce73bdfa6454c","slug":"slab-being-the-death-of-the-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर की पटिया लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर की पटिया लगने से मजदूर की मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम रामपुर निगोह रंपुरा में मकान का
विज्ञापन
मलबा हटाते समय छत पर रखी पटिया मजदूर के ऊपर आ गिरी, जिससे उसकी मौके पर
ही मौत हो गई। हादसा होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मजदूर के पिता ने
गृहस्वामी व उसके भाई के खिलाफ घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निगोह खास निवासी विनोद कुमार का पुत्र सुमित सक्सेना (18) गुरुवार की सुबह ग्राम रामपुर निगोह रंपुरा निवासी श्यामबाबू उर्फ कल्लू व रामबरन पुत्रगण मेघनाथ के घर मजदूरी करने गया था। सुमित कमरे के अंदर पड़ा मलबा निकाल रहा था, जबकि गृहस्वामी छत पर पड़ी पत्थर की पटिया हटाने में जुटा था, तभी अचानक एक पटिया उसके ऊपर आ गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा होते ही हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक मजदूर के परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मजदूर के पिता विनोद कुमार ने पहले तो गृहस्वामी और उसके भाई के खिलाफ घर से बुलाकर ले जाकर जबरन उसके पुत्र से मजदूरी कराने और उसकी हत्या करने की तहरीर दी, पर बाद में लोगों के समझाने और पुलिस के दबाव में दोबारा तहरीर लिखाई गई। इस मामले में पुलिस ने मजदूर के पिता की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।