फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six on theft report

बिजली चोरी करते छह पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Six on theft report

बिजली चोरों पर शिकंजा कसने और बकाएदारों से बिल की

विज्ञापन
धनराशि वसूलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरायमीरा में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान 16 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। इस मौके पर आधा दर्जन बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

एसडीओ वीरभद्र सिंह की अगुवाई में अवर अभियंता दीपचंद्र, राजेश कुमार, शशिकांत व प्राइवेट कर्मचारी अंकित के साथ सरायमीरा पहुंचे। दोपहर ढाई बजे से शुरू किए गए चेकिंग अभियान में मील कालोनी के पीछे सरायमीरा में रहने वाले महेश पांडेय पुत्र सरजू प्रसाद, अमित टंडन पुत्र राकेश टंडन के यहां बिजली चोरी होती पाई।

इसी तरह रेलवे स्टेशन रोड मंदिर के निकट सरायमीरा निवासी संजय कुमार गुप्ता पुत्र रामप्रसाद को भी बिजली चोरी करते पकड़ा। इसके अलावा सरायमीरा अंधामोड़ निवासी मां वैष्णो टेलीकाम सेंटर, उज्जवल कास्मेटिक एंड जनरल स्टोर व फिरोज हेयर सेंटर की दुकानों पर बिजली चोरी होते पाया।

इन सभी के खिलाफ सदर कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारियों ने बिजली चोरी कर रहे लोगों की केबलें जब्त कर कोतवाली में जमा कराई हैं। इसके अलावा सरायमीरा के ही निवासी 16 लोगों के कनेक्शन 50 हजार रुपये से अधिक बकाया होने पर काट दिए गए।

एक्सईएन पी.राम ने बताया कि लगातार अभियान जारी रहेगा। सरायमीरा सहित शहर के अन्य मोहल्लों में भी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर बिलों की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed