फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six months after the fierce personnel not pay

छह माह से वेतन न मिलने से भड़के कर्मी

Tue, 12 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 12 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Six months after the fierce personnel not pay

छह माह से वेतन नहीं मिलने से भड़के संविदा

विज्ञापन
कर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के दो सब स्टेशनों बहवलपुर और सिकंदरपुर में बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इसके कारण सैकड़ों गांवों को पूरे दिन बिजली नहीं मिली।

33/11 केवी सब स्टेशन बहवलपुर से विशुनगढ़, खोजीपुर व कसाबा फीडर जुड़े हैं। यहां के संविदा लाइनमैन अनिल कुमार, दुर्विजय सिंह व महेंद्र सिंह ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर सोमवार की सुबह 10 बजे से काम बंद कर दिया और कंट्रोल रूम में लगी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीनें बंद करके तीनों फीडरों से ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप कर दी।

संविदा कर्मियों का कहना था कि उन्हें छह माह से वेतन नहीं मिल रहा है। हड़ताल की सूचना पाते ही जेई अवनीश कुमार सब स्टेशन पर पहुंचे और एक सप्ताह में ठेकेदार से वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया, तब कहीं शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।

उधर, 33 केवी सब स्टेशन सिकंदरपुर में तैनात संविदाकर्मी अभिषेक, अखिलेश व अनूप ने भी वेतन भुगतान की मांग को लेकर सुबह आठ बजे से हड़ताल कर दी और कंट्रोल रूम में वीसीबी मशीनें बंद करके कस्बा सिकंदरपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र की भी आपूर्ति ठप कर दी।

यहां के अवर अभियंता रामकुमार के समझाने का उन पर कोई असर नहीं पड़ा, तब जेई अवनीश कुमार ने मोर्चा संभाला। एक सप्ताह में भुगतान के आश्वासन पर यहां भी शाम चार बजे हड़ताल खत्म हो गई। इस बारे में ठेकेदार अनमोल दीक्षित का कहना है कि उनका टेंडर दिसंबर माह से स्वीकृत हुआ है।

इससे पहले का भुगतान तत्कालीन ठेकेदार से कराने के लिए अधीक्षण अभियंता से वार्ता की है। उम्मीद है कि जल्दी ही भुगतान हो जाएगा। उधर, 33/11 केवी सब स्टेशन पर तैनात किया गया सरकारी लाइनमैन अब तक नहीं आया है। जेई अवनीश कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज से ट्रांसफर करके यहां पर लाइनमैन राजू को भेजा गया।

चार दिन काम करने के बाद वह लंबी छुट्टी पर चला गया। इसके बाद पिछले माह समधन फीडर से आसिफ सिद्दीकी का ट्रांसफर यहां के लिए हुआ, पर रिलीव नहीं होने के कारण वह भी यहां अब तक नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed