{"_id":"649341eab242c28b3707fe26","slug":"six-injured-in-car-collision-on-expressway-kannauj-news-c-12-1-297553-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे में कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे में कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के गांव के पलटेपुरवा गांव के सामने चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा रही कार से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर ग्रेटर नोएडा के आन्नदम सोसाइटी निवासी जयप्रकाश कार बुधवार को आगरा की ओर जा रहे थे। कार में उनके साथ नीतू सिंह, पुत्री शिवानी व बेटा शिवम भी मौजूद था। जैसे ही कार ठठिया थाना क्षेत्र के पलटेपुरवा गांव के सामने पहुंची। तभी कार चला रहे जयप्रकाश को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर को तोड़कर दूसरी लेन में दिल्ली से बांगरमऊ जा रहे कानपुर देहात के ह्दयपुर निवासी शिवबाबू व कानपुर नगर के कृष्णा नगर निवासी विनोद गुप्ता की कार से टकरा गई। हादसे में शिवबाबू, विनोद गुप्ता, जयप्रकाश, नीतू सिंह, शिवानी व शिवम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां शिवम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर ठठिया पुलिस में खड़ा करवाया।