{"_id":"5d56ff518ebc3e899d37783a","slug":"sister-did-not-come-on-rakshabandhan-gave-her-life-kannauj-news-knp5078052163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर नहीं आई बहन तो दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर नहीं आई बहन तो दे दी जान
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। इकलौती बहन के रक्षाबंधन पर घर न आने से युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया। भाई की मौत की सूचना पर कानपुर से बाइक से आ रहा बड़ा भाई दुर्घटना में घायल हो गया।
कपूरापुर निवासी शिवम शर्मा (19) पुत्र रामगोपाल शर्मा निजी बस में परिचालक था। बड़ा भाई राहुल व बहन राधिका उर्फ शिवांगी कानपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता रामगोपाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को रक्षाबंधन पर शिवम ने बहन राधिका से घर आने के लिए कहा था। वह आ नहीं सकी। इससे शिवम ने गुरुवार रात करीब नौ बजे कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।
पिता की सूचना पर चौकी प्रभारी बेहटा रामशंकर भारती ने कमरे का दरवाजा तुड़वाकर शव को फंदे से उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शिवम की मौत की खबर पर बाइक से आ रहे भाई राहुल को मानीमऊ के करीब बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि बहन के घर न आने से युवक क्षुब्ध था। इसी के चलते फांसी लगाने की बात परिजनों ने बताई है।