फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shri ram katha in chhibramau

भए प्रगट कृपाला दीन दयाला...

Mon, 26 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 26 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
shri ram katha in chhibramau
पालना झूलते बाल स्वरूप राम।
श्रीराम कथा महोत्सव का पंडाल रविवार की शाम उस समय आतिशबाजी की गड़गड़ाहट और ढोलक मंजीरों की थापों पर गूंज उठा जब रामजन्म की कथा का प्रसंग शुरू हुआ। भगवान राम और उनके तीनों भाइयों के स्वरूप में बच्चों को लेकर जब राजा दशरथ ने अपनी तीनों रानियों के साथ कथा पंडाल में प्रवेश किया वैसे ही कथा श्रवण कर रही महिलाओं और भक्तों ने उन पर पुष्प वर्षा की। लोग खुशी से झूम उठे। चारों तरफ बधाई गीत गुनगुनाए जाने लगे। 
विज्ञापन


नगर के आरएस यादव इंटर कालेज में श्री गोविंद सत साहित्य प्रचार समिति और प्रभात फेरी मंडल द्वारा आयोजित श्रीरामकथा महोत्सव में श्रीराम जन्म कथा के प्रसंग का वर्णन किया गया। महिलाओं और भक्तों से खचाखच भरे कथा पंडाल में जैसे ही संगीत की मधुर धुनों पर ऋषिकेश से पधारे ब्रह्मचारी संत शिवबली चौबे जी महाराज ने राम जन्मोत्सव के प्रसंग का वर्णन किया। उसी दौरान राजसी ठाठबाट के साथ राजा दशरथ और उनकी तीनों रानियों ने नन्हे मुन्ने भगवान स्वरूप बाल रूपों को लेकर कथा पंडाल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


उनके आगे ढोलक मंजीरा और ढपली के साथ नाचते कूदते बधाई गाते हुए कीर्तन मंडली चल रही थी। उन लोगों के पंडाल में आते ही महिलाओं और श्रोताओं ने भगवान राम और उनके तीनों भाइयों पर पुष्प वर्षा की। व्यास गद्दी से संगीतमयी धुन पर ...चलो रे सखी देख आए प्यारे रघुरइया और ...भए प्रगट कृपाला दीन दयाला भजन पर पांडाल में बैठे लोग झूम उठे। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप में  बाल गोपालों को पालने में झुलाया गया। यह दृश्य देख लोग भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राम जन्मोत्सव कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा सच्चे मन से भगवान को स्वीकार लो भगवान कभी नहीं भूलते। भगवान किसी समय साधन और सामग्री के आधीन नहीं वह सिर्फ भाव के भूखे हैं।


...हे नाथ, हे मेरे नाथ, मैं आपको भूलूं नहीं इस मूल मंत्र को अपना लो और मैं केवल भगवान को हूं और भगवान केवल मेरे हैं यह सच्चे मन से स्वीकार कर लो समझ लो बेड़ा पार है। सुबह प्रार्थना बेला में ऋषिकेश के स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरि जी ने प्रवचन किए। आयोजकों ने बताया 26 सितंबर को श्रीराम विवाह की कथा का वर्णन किया जाएगा और सुबह 9 बजे  सौरिख रोड स्थित कालिकादेवी मंदिर से धूमधाम के साथ रामबारात निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed