Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   All three accused acquitted in poisoning case

Kannauj News: जहरखुरानी में तीनों आरोपी दोषमुक्त

Thu, 26 Nov 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
All three accused acquitted in poisoning case
कन्नौज। बस यात्रा के दौरान बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की घटना के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक की अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को छह माह के लिए 25-25 हजार रुपये की दो-दो जमानतें दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन




पुलिस की ओर से चिकित्सीय प्रमाण उपलब्ध न कराने के चलते अदालत में साक्ष्य टिक नहीं पाए। मामले में वादी ब्रजेश कुमार कठेरिया ने बताया था कि वह 14 मई 2017 को दिल्ली से ताहपुर के लिए शाम करीब साढ़े चार बजे कन्नौज डिपो की बस पर सवार हुआ था। आरोप था कि बगल में बैठे व्यक्ति ने धोखे से बिस्किट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेहोश होने पर उसकी जेब से आठ हजार रुपये व आधार कार्ड चोरी कर लिए। साथ ही इसी बस पर बैठे अन्य यात्री रघुवीर को भी नशीला पदार्थ खिलाकर उसके बैग से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इस घटना की प्राथमिकी तीन जून 2017 को थाना ठठिया में दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी धीरू उर्फ प्रेम कुमार को पांच जून 2017 को गिरफ्तार किया। उसके पास से नशीला पाउडर, 10 नशीले टैबलेट व 1700 रुपये बरामद किए गए। वहीं दूसरे आरोपी शहरुद्दीन के कब्जे से 115 ग्राम नशीला पाउडर व टैबलेट तथा तीसरे आरोपी दीपक कुमार के पास से 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोप पत्र 25 नवंबर 2019 को प्रस्तुत किया गया था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि पुलिस ने पीड़ितों के नशा खिलाए जाने का कोई चिकित्सीय प्रमाण न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया। न ही यह साबित हो सका कि बरामद पाउडर व टैबलेट का प्रयोग घटना में किया गया था। न्यायालय ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। इसी आधार पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed