फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shreya CM Relief Fund to help 10 million

सीएम राहत कोष से श्रेया को 10 लाख की मदद

Wed, 30 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 30 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shreya CM Relief Fund to help 10 million
श्रेया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पीजीआई लखनऊ में शहर की तेरह वर्षीय श्रेया का इलाज चल रहा है। वह पेंसाइटोपेनिया जैसी घातक बीमारी से लड़ रही है। परिवार की माली हालत ठीक न होने पर लोगों से मदद मांगी गई। जिस पर शहर के लोगों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये जुटाए। उधर, आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव को पत्र व सोशल मीडिया के जरिए अवगत कराया गया। सीएम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से पीजीआई के खाते में दस लाख की धनराशि हस्तानांतरित कर दी है।

विज्ञापन


कानपुर पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा की मां मनीषा काफी दिनों से उसका इलाज करा रही है। जब उनके पास इलाज के पैसे नहीं बचे तो उन्होंने लोगों से मदद मांगी। शहर की बेटी के लिए हर व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। तीन लोगों ने रक्तदान भी किया है। सीएम के निजी सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर आर्थिक मदद की है। जिससे अब उसका इलाज बेहतर ढंग से हो सकेगा।
विज्ञापन


व्यवसायी आयुष मेहरोत्रा ने बताया कि चिकित्सकों ने हालत बेहद नाजुक बताई है और उसका इलाज जीवन रक्षक प्रणाली पर चल रहा है। शहर के लोगों से बेटी के स्वस्थ होने के लिए दुआएं करने की अपील की है। ताकि वह जल्द स्वस्थ होकर शहर वापस आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed